
सिवनी जिले के छपारा नगर के संजय कॉलोनी निवासी दिनेश बरमैया बीते 19 मई 2026 की शाम से लापता हैं। परिजनों के अनुसार दिनेश बरमैया शाम करीब 5:30 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
लापता व्यक्ति की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है। उनका रंग सांवला, चेहरा गोल तथा कद लगभग 5 फीट 2 इंच है। पहचान के लिए उनके दाएं हाथ में रक्षा सूत्र बंधा हुआ है। वह कैटरिंग का कार्य करते हैं तथा हिंदी एवं क्षेत्रीय बोली बोलते हैं।
परिजनों ने बताया कि आखिरी बार उन्हें नीले रंग की शर्ट एवं नीले रंग की पैंट में देखा गया था। घटना के बाद से परिवार काफी चिंतित और परेशान है।
परिवार एवं पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दिनेश बरमैया के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिले, तो तुरंत छपारा पुलिस थाना या दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।
संपर्क नंबर: 91-7723866700
छपारा पुलिस थाना: 100 / 07695-XXXXXX













