ताज़ा ख़बरें

*महिला के साथ अनैतिक कृत्य और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

*महिला के साथ अनैतिक कृत्य और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

*▪️आरोपी फोटो-वीडियो के जरिये महिला को वर्षों से कर रहा था ब्लैकमेल*

 

*▪️थाना नागदा की त्वरित कार्रवाई: 376 और अन्य धाराओं में आरोपी के विरूद्ध कडी कार्यवाही*।

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल

 

*▪️घटना का संक्षिप्त विवरण* –

फरियादीया नें थाना नागदा पर रिपोर्ट किया की मै एक गृहणी हूं और अपने पति, बेटे ललित व परिवार के साथ रहती हूं। मेरे पति फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। मेरे घर के सामने *जितेन्द्र बैरागी* नामक व्यक्ति बार-बार अश्लील व अपमानजनक फोटो जिसमें मेरा चेहरा होता है, गली में फेंकता है और गालियाँ देता है। उसे ऐसा करते हुये मेरे पति और मैंने कई बार देखा है। लगभग पाँच साल पहले, जितेन्द्र ने मुझे खाचरोद रोड पर बहला-फुसलाकर अपने गाँव ले जाकर नशे की हालत में मेरे साथ अनैतिक कार्य किया था और संभवतः उसने फोटो व वीडियो बनाए थे। इसके बाद वह मुझे ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। *अब तक मैंने उसे लगभग दो लाख रुपये नगद व ऑनलाइन माध्यम से दिए हैं*। पैसे देने से मना करने पर वह मुझे जान से मारने की धमकी देता है और मेरे घर के सामने फोटो फेंकता है जिससे समाज में बदनामी हो रही है। महिला फरियादीया की उक्त रिपोर्ट पर से थाना नागदा पर *अपराध क्रमांक 0195/2025 धारा 376,383,506 भादवि* अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 

*▪️पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही* –

उक्त अपराध गंभीर पृवत्ति का होकर महिला सबंधी होने पर थाना प्रभारी नागदा द्वारा थाना पर टीम का गठन कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की और दिनांक 06.05.2025 को *आरोपी जितेन्द्र बैरागी पिता दयाराम बैरागी उम्र 30 साल निवासी ग्राम खुरमुडी थाना बिरलाग्राम* को विश्वनीय मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अग्रीम विवेचना कर आरोपी को न्यायालय समक्ष पेश किया जावेगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!