प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सांरग का 02 मई को खरगोन आगमन
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग का 02 मई को खरगोन आगमन हो रहा है।
प्रभारी मंत्री श्री सारंग 02 मई को मण्डी प्रांगण खरगोन में विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री श्री सारंग कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।