खरगोनमध्यप्रदेश

समराज में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

खरगोन ब्रेकिंग

समराज में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 

 📝  खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन में दिनांक 26 अप्रैल को ग्राम पंचायत समराज में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

            शिविर में सहभागी जिला न्यायाधीश रवि झारोला ने ग्रामीणजन को बताया कि नशा मनुष्य के शरीर एवं स्वास्थ्य विनाश का कारण है। वह मनुष्य को आर्थिक, मानसिक व सामाजिक रूप से कमजोर करता है। नशा अपराध का जनक होता है। जिसके प्रभाव से मनुष्य अपना मानसिक संतुलन खोकर आपराधिक गतिविधि की तरफ बढ़ जाता है। घरों में घरेलू हिंसा, छोटे बच्चों से मारपीट जैसी घटनाएं नशे के कारण होती है। मनुष्य का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शि कार हो जाता है। इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना है।

 

          जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मंडलोई ने विधिक सेवा की जानकारी देते किए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व होता है। सभी को अपने जीवन में शिष्टाचार जरूर सिखना चाहिए। हमारा व्यवहार हमे एक बेहतर इंसान बना सकता है। प्रत्येक नागरिक को कानून की जानकारी अवश्य होना चाहिण्ए विधिक सेवा आम जन को कानूनी रूप से साक्षर बनाती है। विधिक सेवा द्वारा जरूरत मंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं सलाह देती है। पुलिस द्वारा सोशल पुलिसिंग करना भी है। पुलिस विभाग में महिला हेल्प डेस्क महिला थाने परिवार परामर्श केंद्र नगर सुरक्षा समिति ग्राम सुरक्षा समिति और शांति समिति के कार्य सोशल पुलिसिंग के उदाहरण है।

 

       इस अवसर पर ग्राम पंचायत समराज के सरपंच श्री सुखलाल वर्मा, सचिव, संगीता खेड़े, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रेखा वासुरे, आशा कार्यकर्ता वरिष्ट नागरिक श्री दरियावसिंह एवं पी.एल.वी जोजू मुरियाडन सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!