
उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में क्रिकेट टर्फ विकेट का हुआ उद्घाटन
—
खण्डवा//श्री रा.ना. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी द्वारा सोमवार को क्रिकेट टर्फ विकेट का उद्घाटन किया गया। संस्था प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिले के शासकीय विद्यालयों में क्रिकेट टर्फ विकेट का निर्माण करने वाली यह पहली संस्था है। उक्त टर्फ के निर्माण होने से संस्था के विद्याथियों के साथ-साथ जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक टर्फ पर क्रिकेट खेल का अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी, जिससे संस्था एवं जिले के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी पूर्ण अभ्यास के साथ कर सकेंगे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला क्रीडा अधिकारी श्री पी.डी. डोंगरे ने उक्त टर्फ के रखरखाव एवं अन्य खेलों हेतु भविष्य में भी संस्था को आर्थिक एवं तकनीकी सहायता देने का आश्वासन दिया। अपने सम्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने जिले की शासकीय संस्था में पहले क्रिकेट विकेट टर्फ का निर्माण करने पर संस्था प्राचार्य एवं खेल शिक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान की सराहना की एवं संस्था के बालकों के साथ-साथ बालिकाओं से भी उक्त टर्फ पर अभ्यास कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में संस्था का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
उदघाटन कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, संस्था प्राचार्य एवं अन्य उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उक्त टर्फ पर बैटिंग एवं बॉलिंग का आनंद लिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नितीश लाड एवं संदीप जोशी द्वारा किया गया एवं उक्त कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









