अधिकारियों को दिये गये त्वरित निराकरण करने के निर्देश
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 04 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार आगास्या व श्री लोकेश छापरे ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 91 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।
जनसुनवाई में बजरंग नगर जैतापुर खरगोन की प्रतिज्ञा सोलंकी गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने की मांग लेकर आयी थी। प्रतिज्ञा का कहना था कि वह गरीब परिवार की तलाकशुदा महिला है और मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रही है। उसने लोक सेवा केन्द्र में गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है। गरीबी रेखा का राशन कार्ड नहीं होने से उसे शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अतः उसे गरीबी रेखा का राशन कार्ड दिलाया जाए। इस प्रकरण में तहसीलदार खरगोन को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है।
सनावद रोड़ सताजना खरगोन के प्रकाश पिता मंगल्या संबल योजना का लाभ दिलाने की मांगल लेकर आया था। प्रकाश का कहना था कि 30 जुुलाई 2023 को सड़क दुर्घटना में उसका एक पैर काट दिया गया है। उसके परिवार में माता-पिता और एक विकलांग भाई है, जिसके कारण परिवार के पालन पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसे ही निभाना पड़ता है। उसका संबल योजना का कार्ड बना हुआ है। लेकिन उसे अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है। अतः उसे शीघ्र ही संबल योजना का लाभ दिलाया जाए। इस पर श्रमपदाधिकारी को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने कहा गया है।
जनसुनवाई में अभिषेक मेहता अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने की मांग लेकर आया था। अभिषेक का कहना था कि उसके पिता स्वर्गीय महावीर सिंह मेहता शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोरूठ में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उनकी 27 मार्च 2015 को मृत्यु हो गई है। पिता की मृत्यु के बाद वह 15 नवंबर 2018 से कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे अब तक अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी गई है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा उसे केवल सांत्वना दी जा रही थी। उसे शीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाए। इस प्रकरण में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने कहा गया है।
झिरन्या तहसील के ग्राम पाडल्या की गजराबाई मण्डलोई पति की मृत्यु के पश्चात एनपीएस की राशि दिलाने की मांग लेकर आयी थी। गजराबाई का कहना था कि उसके पति स्वर्गीय अतरसिंह मण्डलोई मेहतयाखेड़ी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। 01 सितंबर 2022 को केंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई है। पति की मृत्यु के उपरांत उसे एनपीएस की 12 लाख 70 हजार रुपये की राशि मिलना था, लेकिन उसे अब तक यह राशि नहीं मिली है। इस राशि के लिए वह बीईओ कार्यालय झिरन्या एवं संकुल केन्द्र पाडल्या के कई चक्कर लगा चुकी है। अतः उसे एनपीएस की राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए। इस प्रकरण में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनसुनवाई में खरगोन तहसील के ग्राम उबदी के शीतल बाई मानकर आर्थिक सहायता की मांग लेकर आयी थी। शीतल का कहना था कि उसके माता-पिता दोनों का निधन हो गया है और वह आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। उसने आर्थिक सहायता के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किया है लेकिन पंचायत के सचिव द्वारा उसे गुमराह किया जा रहा है। अतः उसे शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इस प्रकरण में जनपद पंचायत खरगोन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यवाही करने कहा गया है।
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
5 days ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
5 days ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
5 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
5 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
5 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
5 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
7 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
1 week ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी