ताज़ा ख़बरें

निमाड़ी जनपद की बोली निमाड़ी उपेक्षित न रहे- पद्मश्री जगदीश जोशीला

पद्मश्री जगदीश जोशीला का साहित्यिक लायन्स व समाजसेवियों ने किया सम्मान,

एडिटर/सम्पादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

निमाड़ी जनपद की बोली निमाड़ी उपेक्षित न रहे- पद्मश्री जगदीश जोशीला

पद्मश्री जगदीश जोशीला का साहित्यिक लायन्स व समाजसेवियों ने किया सम्मान,

खण्डवा।। निमाड़ी भाषा,साहित्य,कविता व उपन्यास लेखक पद्मश्री उपाधि से अलंकृत साहित्यकार गोंगावा निवासी जगदीश जोशीला के खण्डवा आगमन पर साहित्य से जुड़े सम्माननीय जनों लायन्स क्लब खण्डवा व समाजसेवियों ने सम्मान किया।समाजसेवी सुनील जैन व लायन्स के नारायण बाहेती ने बताया कि साहित्यकार गोविंद शर्मा के निवास पर निमाड़ी भाषा व बोली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।गोविंद शर्मा ने जगदीश जोशीला का परिचय देते हुए बताया कि श्री जोशीला निमाड़ी के उत्थान एवं संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सभी का धन्यवाद करते हुए कहाकि निमाड़ में निमाड़ी भवन निर्माण एवं सन्त सिंगाजी पीठ के गठन की बात कही।अखिल निमाड़ लोक परिषद की भूमिका की चर्चा भी की।निमाड़ी साहित्य स्थानीय पुस्तकालयों में पाठकों के लिए उपलब्ध करवाने का आव्हान भी किया। पुत्र नवीन जोशीला भी साथ मे आये। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि निमाड़ी भाषा को प्रदेश में सही स्थान प्राप्त हो इस हेतु लगातार प्रयास होना चाहिए यह बात जगदीश जोशीला जी ने उपस्थित जनों से कहीं उन्होंने कहा कि निमाड़ी भाषा की हमारी यह मांग पूरी ताकत के साथ निमाड़ से उठाना चाहिए, चर्चा व स्वागत में लायन्स क्लब खण्डवा के गांधीप्रसाद गदले, नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, घनश्याम वाधवा, सुशीला गदले, समाजसेवी सुनील जैन,
साहित्यकार कैलाश मांडलेकर, अरुण सातले, शरद जैन, रघुवीर शर्मा, श्याम सुन्दर तिवारी, सुनील उपमन्यु, गोविन्द शर्मा, शैलेन्द्र शरण, तारकेश्वर चौरे, विवेक शर्मा, वीणा जैन, राजश्री शर्मा आदि ने श्री जोशीला का शाल श्रीफल व मालाओं से सम्मान किया।साहित्य संवाद की और से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। श्रीमती राजश्री शर्मा ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!