
*अमरपुर में आयोजित जनशिविर में शामिल होकर शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण*
अमरपुर में आज रविवार को आयोजित जन शिविर में हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन के आधार पर विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शासन की योजनाओं को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक निरंतर जनशिविर आयोजित किये गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन कार्यक्रम राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनो पर कार्यवाही कर अभियान के अग्रिम चरण में आवेदकों को हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत मेहंदवानी की ग्राम पंचायत बहेरा, साम्भर,कमरा सोढ़ा,खेरदा में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए। उन्होंने हितलाभ वितरण के साथ ही अभियान के दौरान शेष रह गए पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी स्वीकार किये। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों से ग्राम का विकास किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोगों के पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है, अभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कार्य प्रारम्भ है,सभी का नाम सर्वे में शामिल कर पक्का आवास बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में आयोजित जनशिविरों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। आज आयोजित शिविर में श्री अनिल साहू,श्री कृष्ण कुमार मिश्रा,श्री किशोर मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास,कृषि सहित अन्य विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।









