ताज़ा ख़बरें

सी एम राइस स्कूल जावर में करियर मेले का आयोजन किया

खास खबर

शासन के निर्देशानुसार करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन हेतु सी.एम. राइज़ जावर में दिनांक 30 जनवरी 2025 को करियर मेले का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं में संकाय चयन एवं कक्षा बारहवीं के उपरांत उच्च शिक्षा हेतु उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती दीपिका साकल्ये, पिपल्याफूल प्राचार्य श्री पालीवाल जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। आईटी विषय के विशेषज्ञ श्री प्रेम चौरसिया द्वारा विद्यार्थियों को आईटी विषय एवं इसमें करियर के क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं इसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई। श्री ओ.पी. यादव द्वारा विद्यार्थियों को एमबीबीएस ,एमडी ,एमएस एवं अन्य शाखों से अवगत कराया गया। वोकेशनल ट्रेड के अंतर्गत ब्यूटी विषय की विशेषज्ञ श्रीमती शालू गोस्वामी ने ब्यूटी एवं वैलनेस विषय के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। पिपल्या फूल प्राचार्य श्री पालीवाल ने गणित विषय के बारे में विद्यार्थियों को बताया। संगीत विषय में करियर बनाने हेतु संगीत विषय के शिक्षक श्री शारदा प्रसाद नायक द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान में प्रचलित कोर्सेज के बारे में बताया गया। पुस्तकालय प्रभारी सुश्री मनीषा सिंह ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय से संबंधित पाठ्यक्रम की जानकारी दी एवं किस प्रकार से इस कोर्स को करने के पश्चात नौकरी प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में बताया। श्री राजकुमार दमाड़े द्वारा कला संकाय एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। श्री डी.पी. मालाकार द्वारा जीव विज्ञान की विभिन्न शाखों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात श्रीमती दीपिका साकल्ये ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने एवं उसके अनुसार विषय चयन एवं करियर कार्ड के माध्यम से उस लक्ष्य तक कैसे पहुंच सकते हैं इसकी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सी.एम.राइज़ के 145, पिपल्याफूल के 30 तथा केहलारी के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने आईटी ,आईसीटी, ब्यूटी लैब, संगीत कक्ष तथा आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा का अवलोकन किया। कार्यक्रम में शाला के स्टाफ ने भी सहभागिता की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!