ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री सिंह ने किए स्थानीय अवकाश घोषित

खास खबर

कलेक्टर श्री सिंह ने किए स्थानीय अवकाश घोषित
खण्डवा – कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश अनुसार सम्पूर्ण जिले के लिए जो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं उनमें 4 फरवरी, 2025 को नर्मदा जयंती के दिन पुनासा तहसील क्षेत्र में और 19 मार्च को रंगपंचमी के दिन खण्डवा, पंधाना, हरसूद, खालवा एवं पुनासा तहसील क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा। जबकि 10 जुलाई को गुरूपूर्णिमा के अवसर पर खण्डवा एवं छैगाँवमाखन तहसील क्षेत्र में, 29 जुलाई को नागपंचमी के अवसर पर पंधाना तहसील क्षेत्र में, 3 सितम्बर को डोल ग्यारस के अवसर पर हरसूद, किल्लौद एवं खालवा तहसील क्षेत्र में तथा 1 अक्टूबर को अष्टमी व महानवमी के अवसर पर खण्डवा, पंधाना, हरसूद, खालवा एवं पुनासा तहसील क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!