ताज़ा ख़बरें

छात्रवृत्ति और आवास सहायता हेतु पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

खास खबर

छात्रवृत्ति और आवास सहायता हेतु पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी
खण्डवा – शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत नवीन व नवीनीकरण के अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों हेतु एमपीटॉस पोर्टल पर महाविद्यालयीन स्तर छात्रवृत्ति और आवास सहायता हेतु वर्ष 2022-23 तथा वर्ष 2023-24 में ऑनलाईन आवेदन करने से वंचित रहे पात्र विद्यार्थियों के आवेदन करने हेतु पुनः पोर्टल 31 जनवरी 2025 तक खोला गया है। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री विवेक पाण्डेय ने बताया गया कि इसी तरह वर्ष 2024-25 के नवीन नवीनीकरण आवेदन हेतु भी पोर्टल पर अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। समय सीमा उपरांत पोर्टल को बंद कर दिया जायेगा। इसके उपरांत भी कोई पात्र विद्यार्थी योजना से वंचित रहता है तो उसकी पूर्ण जवाबदारी संस्था प्रमुख तथा विद्यार्थियों की रहेगी। उन्होंने बताया कि समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयीन संस्थाऐं अपनी संस्था में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के शेष रहे तथा वर्ष 2024-25 के नवीन व  नवीनीकरण आवेदन हेतु अनुसूचित जाति, जनजाति के पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति और आवास सहायता के शत-प्रतिशत आवेदन करवाकर नोडल प्राचार्य वेरिफाई करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!