ताज़ा ख़बरें

जिला स्तरीय इंटर स्कूल अंडर 16 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता 31 जनवरी से,

खास खबर

जिला स्तरीय इंटर स्कूल अंडर 16 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता 31 जनवरी से,
खंडवा।। म.प्र. फुटबॉल संघ जबलपुर (म.प्र.) के निर्देशानुसार जिला फुटबॉल संघ खंडवा द्वारा इंटर स्कूल अंडर-16 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गुरू गोबिंदसिंघ स्टेडियम में 31 जनवरी को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा, जिला फुटबाल संघ के सचिव राहुल मेहता एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच व समापन 6 फरवरी को आयोजित होगा। प्रतियोगिता में खंडवा जिले की शासकीय व अशासकीय स्कूल की टीम भाग ले सकेगी । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी की जन्म दिनांक 01- 01-2009 के पश्चात ही होनी चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संगठन सचिव राहुल मेहता से संपर्क किया जा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!