
गुरु समर्पण महोत्सव के लिए रवाना
उन्हेल / जन – जन की आस्था के केंद्र मालवा भूषण आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरी जी मा.सा.कि 19 जनवरी को भोपावर तीर्थ में होने वाली नवम पुण्यतिथि गुरु समर्पण महोत्सव के आयोजन
को लेकर शनिवार को नवरत्न परिवार शाखा नागेश्वर तीर्थ के तत्वाधान में 50 समाजजन बस द्वारा रवाना हुवे आयोजित कार्यक्रम में 18 जनवरी को रात्रि में भक्ति संध्या तथा 19 जनवरी को गुरुदेव की रथ यात्रा , प्रवचन , गुणानुवाद सभा , सामूहिक आयंबिल स्वामीवात्सल्य जैसे अनेक धार्मिक आयोजन होंगे गुरु समर्पण महोत्सव में आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी मा.सा. आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित होगा उक्त जानकारी शाखा अध्यक्ष सोनू जैन ने दी।







