ताज़ा ख़बरें

*उपायुक्त के नेतृत्व में राजस्व वसूली अभियान, ₹4.95 लाख का राजस्व प्राप्त*

खबर नगर निगम से...

*उपायुक्त के नेतृत्व में राजस्व वसूली अभियान, ₹4.95 लाख का राजस्व प्राप्त*

आज नगर निगम खंडवा द्वारा उपायुक्त श्री एस.आर. सिटोले के नेतृत्व में राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस अभियान में राजस्व विभाग की पूरी टीम के साथ अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। अभियान का संचालन मुख्यतः कल्लगंज और पड़ावा क्षेत्र में किया गया।

राजस्व वसूली के दौरान विभिन्न बकायादारों से संपर्क कर नगर निगम के बकाए कर और अन्य राजस्व की वसूली की गई। वसूली कार्यवाही में निगम की ओर से बकायादारों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से कर भुगतान करने की अपील की गई।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल ₹4,95,000 का राजस्व संग्रहित किया गया। उपायुक्त महोदय ने अभियान को सफल बनाने में जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और निर्देश दिए कि राजस्व वसूली की यह प्रक्रिया नियमित रूप से चलती रहे ताकि नगर निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!