ताज़ा ख़बरें

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता का सुख

विजय मजूमदार
त्रिलोक न्यूज़ कांकेर पखांजुर—- मोहला मानपुर विधानसभ क्षेत्र के मानपुर में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर महतारी वंदन योजना हितग्राही सम्मान कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों का सम्मान व खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें 500 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुकन्या समृद्धि योजना व आधार केम्प भी लगाया गया।

वी ओ: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्यि विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाले महिला हितग्राहियों का सम्मान किया साथ ही महिलाओं हेतु विशेष खेल का भी आयोजन किया गया, वही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोला गया साथ ही साथ आधार शिविर भी लगाया गया, जहां पर आधार अपडेट करने का कार्य और नवीन आधार बनाए जाने का कार्य किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को कम उम्र की शादी एक सामाजिक बुराई एवं कानूनन अपराध को रोकने के साथ बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई।

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता का सुख महिलाओं ने इसके तहत मिल रही राशि के उपयोग के बारे में बताया महिलाओं ने इन राशियों से अपने बच्चे के शिक्षा,स्वास्थ व दैनिक खर्चे के साथ बचत कर आत्मनिर्भर बनने की बात कही।

बाइट: चंद्रशेखर मिश्रा (अधिकारी महिला बाल विकास विभाग )

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!