ताज़ा ख़बरें

पंडितों के मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शासकीय बंगले में गृह प्रवेश,

संतों एवं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े को दी गृह प्रवेश की शुभकामना,

पंडितों के मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शासकीय बंगले में गृह प्रवेश,

संतों एवं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े को दी गृह प्रवेश की शुभकामना,

खंडवा ।। जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुरेश वानखेड़े द्वारा भोले बाबा के दिन सोमवार को शुभ मुहूर्त एवं पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ शासकीय बंगले में गृह प्रवेश किया गया, इस अवसर पर पंडितों के साथ संत गण एवं जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े को शुभकामना प्रेषित की, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े द्वारा 27 जनवरी को निर्वाचित होने के पश्चात 23 फरवरी 2024 को जिला पंचायत कार्यालय में पदभार ग्रहण किया गया था, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े जो कि ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं, और शपथ ग्रहण के साथ ही उन्हें खंडवा में शासकीय भवन प्राप्त हो जाना था, बंगले की व्यवस्था न होने के कारण इसमें विलंब हुआ और 9 महीने के पश्चात सोमवार को शासकीय बंगले में उनके द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में गृह प्रवेश किया गया, सुनील जैन ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पिंकी सुदेश वानखेड़े व उनके परिवार द्वारा द्वारा गृह प्रवेश पूजन कार्यक्रम किया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम मे संतगण भीमकुंड गुरुदेव दुर्गानंद गिरी जी महाराज, ब्रम्ह गिर महाराजजीके संत , गणेशधाम जय गुरुदेव विकास शर्मा जी भोले के भक्त विभु जी शर्मा गुरुदेव, पंडित गजेंद्र जी तिवारी, पंडित शैलेन्द्र पांडे जी एवं अन्य संतगण द्वारा पूजा अर्चना के साथ कलश की स्थापना एवं हवन किया गया, गृह प्रवेश पर पिंकी सुदेश वानखेड़े द्वारा सभी संतो के पद पक्षालन कर पूजन किया गया, गृह प्रवेश के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना,राजेश तिवारी, हरीश कोटवाले प्रवक्ता सुनील जैन , धर्मेंद्र बजाज , दिनेश पालीवाल, त्रिलोक यादव मंगल यादव, रितेश गोयल, नानूराम मांडले, मंगलेश तोमर श्रृंगी उपाध्याय, संदेश गुप्ता, भारत पटेल,चंद्रेश पचौरी, जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारीगण ने उपस्थित होकर पिंकी सुरेश वानखेड़े को गृह प्रवेश की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!