संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
पलामू
एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 बड़े बैग में भरे 50 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गांजा का बाजार मूल्य 25 लाख रुपए है। गिरफ्तार गांजा तस्करों में तापस कुमार, सुज्ञान कटुआ, प्रफुल्ल राणा और कृष्णा चंद्र महाकुड ओडिशा के रहनेवाले हैं और ओडिशा से ही गांजा लेकर उत्तर प्रदेश में किसी जेपी सिंह को डिलीवरी देने जा रहे थे।











