अन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

दुकान का शटर काटकर चोर 90 पेटी शराब ले गए चुराकर

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

दुकान का शटर काटकर चोर 90 पेटी शराब ले गए चुराकर

 

थाना गभाना क्षेत्र के गांव भुकरावली स्थित देसी शराब की दुकान का शटर काटकर चोर लाखों रुपये की शराब को चोरी कर ले गए । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । भुकरावली पर जीटी रोड किनारे क्वार्सी के देवी नगला निवासी मोहित तौमर की देसी शराब की दुकान हैं । शनिवार रात्रि में चोर दुकान का शटर काटकर वहां रखी शराब की करीब 90 पेटी के अलावा डीवीआर व गल्ले में रखे करीब छह हजार रुपये चोरी कर ले गए । इस दौरान चोर दुकान पर लगे कैमरों को भी तोड़ गए । रविवार सुबह कैंटीन संचालक ने शटर टूटा देख सूचना ठेका संचालक व थाना पुलिस को दी । मामले में ठेका संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!