Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज* झोलाछाप चिकित्सा के लापरवाही से नाबालिक की हुई मौत

डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में झोलाछाप चिकित्सा के लापरवाही के कारण एक नाबालिक की मौत हो गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में झोलाछाप चिकित्सा के लापरवाही के कारण एक नाबालिक की मौत हो गई।

मृतक जरही पश्चिम टोला गांव निवासी मनदीप राम का पुत्र आदित्य कुमार 17 वर्ष बताया गया है घटना के संबंध में मृतक के चाचा सुनील राम ने बताया कि आदित्य कुमार को सर्दी बुखार हुआ था इसके बाद गांव में ही अबरार अंसारी के यहां उसे इलाज के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे भर्ती कराया था पानी की बोतल चढ़ाया गया इसके बाद उसे एक इंजेक्शन भी लगाया गया कुछ देर बाद आदित्य कुमार की स्थिति बिगड़ने लगी साथ ही उसे उल्टी होना शुरू हो गया इसके बाद 10 मिनट में उसकी मृत्यु हो गई परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दिया गया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया बताया गया की घटना के बाद झोलाछाप चिकित्सक अपना घर छोड़कर फरार हो गया मृतक के पिता चेन्नई में नौकरी करता है

आदित्य कुमार अपने घर में मां एक छोटा भाई के साथ रहता था उसके पिता मनदीप राम सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी करता है घर में कोई बड़े बुजुर्ग नहीं होने के कारण उसकी मां उसे झूला साफ चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गया था जहां उसकी मौत इलाज के क्रम में हो गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!