Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

राजकीय मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी

राजकीय मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

बंशीधर नगर : से

 

राजकीय मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक विज्ञान आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें चंद्रयान-3, जल शुद्धीकरण, सौर ऊर्जा की मदद से सिंचाई, क्लाइमेट चेंज का दुष्प्रभाव, पोषक तत्व, हृदय की क्रियाविधि, पर्यावरण का बचाव, सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन आदि प्रदर्श शामिल था। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान आयुष कुमार व साथियों को, द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी व सहयोगियों को, तृतीय स्थान वैष्णवी कुमारी व सहयोगियों को, चतुर्थ स्थान पंखुड़ी कुमारी को तथा पंचम स्थान शिवानी कुमारी को मिला।

 

 

 

सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रदर्शनी में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रदर्शनी का मूल्यांकन शिक्षक अनूप कुमार ठाकुर व शिक्षिका मीरा कुमारी के द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के जमाने में हर व्यक्ति विज्ञान पर निर्भर है। हर घटना के पीछे का कारण विज्ञान है, चाहे वह चक्रवात हो, तूफान या वर्षा होना हो या फिर पानी का उबलना और जमना हो। विज्ञान केवल उपकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पृथ्वी से ब्रह्मांड तक विज्ञान को देखा जा सकता है। विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसकी सीमा तथा क्षेत्र दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्राकृतिक तथा किसी वस्तु या प्राणी का क्रमबद्ध ज्ञान विज्ञान कहलाता है।मौके पर शिक्षक खुशदिल कुमार सिंह, आफताब आलम, शिक्षिका शशि कुमारी, सुधा कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति व माता समिति के पदाधिकारी, सदस्य गण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!