Uncategorizedताज़ा ख़बरें

भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दिया झटका, मंडल प्रधान अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल।

अमृतसर ( विक्रम शर्मा )  भारतीय जनता पार्टी को उस समय और मजबूती मिली जब आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा का मंडल प्रधान अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा के मंडल प्रधान विक्रम बग्गा ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा का कमल थामा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के प्रभारी के. डी. भंडारी भी उपस्थित थे। भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने विक्रम बग्गा वउनके साथियों को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलाई। इस मौक़े पर  ज़िला महामंत्री मुनीश शर्मा, सलिल कपूर, केंद्रीय हल्का इंचार्ज डॉ राम चावला, उत्तरी हल्का इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, मंडल प्रधान सुधीर अरोड़ा, ऋषि चोपड़ा भी उपस्थित थे।

हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर विक्रम बग्गा स्वागत करते हुए कहा कि विक्रम बग्गा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों, देश हित्त में लिए गए सटीक व निर्णायक निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि विक्रम बग्गा आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में इन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि आज देश का नौजवान प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सपने को सच करने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर  अपने देश में रह कर देश की तरक्की तथा भारत को अग्रणी देशों में शुमार करने के सपने को सच करने के लिए नए-नए स्टार्टअप्स के माध्यम से जहाँ देश में नए रोजगारों का सृजन कर रहे हैं वहीँ देश तथा समाज की आर्थिक तरक्की में भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी को पंजाब में आगामी लोकसभा तथा स्थानीय चुनाव में भाजपा के हाथ मज़बूत कर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देश की सत्ता की कमान सौंपने का आह्वान किया।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दिया झटका, मंडल प्रधान अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!