उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन जनपद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15.02.2024 को विकास खण्ड शिवपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय विधायक श्री राम निवास वर्मा, श्री सूर्य प्रताप सिंह जिला महामंत्री प्रधान संघ, सीo ओo महसी श्री अनिल कुमार सिंह, एसo ओo खैराघाट श्री संजय कुमार सिंह, सेवायोजन अधिकारी श्री संजय कुमार एवम् प्रधानाचार्य आईटीआई श्री सुनील कुमार मिश्रा व अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक/युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विकासखंड में आयोजित रोजगार मेला में कुल 11 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 218 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया। जिसमें से 152 बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया। मेले के मुख्य अथिति माननीय विधायक श्री रामनिवास वर्मा जी ने बताया कि सरकार की मंशानूरूप जनपद बहराइच के प्रत्येक विकासखंड में रोजगार मेला आयोजित किए जा रहे है जिसके माध्यम से हर बेरोजगार को रोजगार दिलवाने में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी श्री संजय कुमार ने मेले में आए हुए युवक युवतियों को सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में प्रधानाचार्य आईटीआई श्री सुनील कुमार मिश्रा ने रोजगार मेले के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए आईटीआई और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अन्य जन प्रतिनिधि, कार्यदेशक संजय अरोरा, मेला प्रभारी राहुल बाजपेई, मंच संचालक प्रवीण कुमार, रवि शंकर पाठक, भानु प्रताप, पलटू राम, देवेंद्र बाजपेई, नदीम अहमद, अबू बकर, जिया रिजवी, निरंजन लाल इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे। रिपोर्ट – ज़िया उस समद बहराइच
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र पर प्रहार: विभा पटेल
7 hours ago
*सदभावना मंच का आयोजन*
7 hours ago
*जन कल्याण शिविर के तीसरे दिवस 98 प्रतिशत आवेदनों का हुआ सफल निराकरण, यूसीसी हेल्प डेस्क पर नागरिकों ने दिए सुझाव*
7 hours ago
विधायक कंचन तनवे ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए पंचायत को टैंकर प्रदान किये।
7 hours ago
समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रविन्द्र शेंडगे बने अध्यक्ष।
7 hours ago
खंडवा की स्वप्निल जैन और रुचि पाटिल ने भोपाल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा।
7 hours ago
रक्तदान जीवनदान जेसीआई खंडवा का सराहनीय अभियान।
7 hours ago
पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्षो एवं वरिष्ठ जनों का हुआ स्वागत अभिनंदन।
11 hours ago
रेडक्रॉस सोसायटी जिला खंडवा द्वारा दादाजी स्वच्छता ग्रुप का सम्मान
13 hours ago
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना पदमनगर, कोतवाली एवं मोघट रोड थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ताजिया समिति के सदस्य के बीच बैठक आयोजित कर ताजिया,आलम, सवारी भ्रमण रूट निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।