Uncategorizedताज़ा ख़बरें

दोगुना करने का झांसा दे कर दो लाख ठगे

सिद्धार्थनगर । इटवा कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने इटवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कस्बे के ही दो लोगों पर रूपये डबल करने का झांसा देकर ठगी कर लेने का आरोप लगाया है। इटवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को दिए शिकायती प्राथना पत्र में दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने गांव के दो लड़कों पर आरोप लगाया है।कि इन लड़कों ने उनके पुत्र आयुष जयसवाल से रूपये दोगुना करने का आफर दे कर दो लाख रुपए ले लिए दिए गए समय पर पर दोगुना करने कि कौन कहे मूलधन नहीं मिलने पर आयुष ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी । पिता दुर्गा जयसवाल ने एस ओ इटवा के शिकायत कर कारवाई कि मांग कि है। इस सम्बंध में इटवा एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले कि जांच कर के कारवाई कि जाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!