
के बिसौली कोतवाली में भीषण सड़क हादसा हो गया रोडवेज बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जबकि चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दिसौलीगंज गांव के पास खजुरिया मोड़ पर रोडवेज बस और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग बेहटा जवी गांव में एक सेवादार के पास जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सेवादार सिर पर हाथ रखकर बीमारी ठीक करने का दावा करते हैं।
हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।










