
अमन, शांति के पैगाम के साथ..
*ईद मिलदुन्नबी का जुलुस निकला।*
खंडवा 26 अगस्त 2026

*पैग़म्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में शहर में* जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बुध को शहर काजी जनाब सैय्यद निसार अली साहब की कयादत में भारी उत्साह के साथ खुशनुमा माहौल में अमन शांति का पैगाम देते हुए निकाला गया है। डॉ.जाकीर हुसैन वार्ड इमलीपुरा क्षेत्र से निकले इस भव्य जुलुस में आगे जीप पर सवार जनाब सैय्यद निसार अली शहर काजी साहब खंडवा, हाजी सलीम पटेल, हाजी रियाज हुसैन, अहमद पटेल, ईकबाल पहलवान क़ुरैशी पार्षद, सैय्यद असलम, इमरान पटेल, इरफान खान व 35000 पैतीस हजार से ज्यादा तादात (संख्या) में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए।
जुलूस में शामिल लोग परचम (पताका )लेकर सरकार की आमद मरहबा, नबी की आमद मरहबा… जैसे नारे लगा रहे हैं। जुलुस का विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर इस्तकबाल (स्वागत) किया गया।मंच से जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत फूलों से किया जा रहा था।
*खंडवा जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने किया जुलूस का इस्तकबाल (स्वागत)*
मोहतरमा प्रतिभा रघुवंशी जी जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष, अहमद पटेल उपाध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस, हाजी अजीम हासिम बाबा भाई, मेहमूद खान पूर्व पार्षद,इकबाल पहलवान कुरैशी पार्षद,मुल्लू राठौड नेता प्रतिपक्ष,विशाल जैन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, इमरान गौरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,मनोज मंडलोई पार्षद,डॉ.रजाक खान, विकास व्यास, आलोक सिंह रावत, अय्यूब लाला,अकरम जाटू,संदीप सोनी,योगेश जांगिड़,सैय्यद असलम,आसिम पटेल हुकुम मेलुन्दे, व दीगर कांग्रेस जनों ने गांधी भवन के पास गुलपोशी कर इस्तकबाल किया,
जुलुस में शामिल बच्चो को मिठाई, टाफी, बिस्किट का वितरण एवं लोगों में शरबत और फल भी वितरित किए जा रहे थे ।
विभिन्न इलाकों से निकाले गए जुलूस, बड़ों से लेकर बच्चों तक में खासा उत्साह देखा गया।
जुलूस इमलीपुरा से शुरू होकर परदेशीपुरा, बडाबम,रेलवे स्टेशन, बॉम्बे बाजार घण्टा घर, नगर निगम चौराहा, जलेबी चौक, अमीर मेडीकल चौराहा, हातमपूरा इलाकों से निकलकर इमलीपुरा वापस पहुंचा इसमें काफी तादाद में बड़े लोगों के अलावा बच्चे भी शामिल रहे हैं।
जुलुस में शामिल शहर के कहारवाड़ी, हजरत खान शाह वली वार्ड, गंज बाजार, गुलमोहर कालोनी, घासपुरा, सलूजा कालोनी, भगत सिंग वार्ड, खड़कपुरा, पदमकुंड, गणेश तलाई,अमन नगर, व शहर के विभिन्न मोहल्लों के जुलुस मेन जुलूस में शामिल हुवे।
*प्रशासन भी मुस्तैद रहा*
जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। यातायात बाधित ना हो, इसके लिए लगातार पुलिस और मुस्लिम समाजजन व्यवस्था बनाने में लगे रहे।













