
गंगधार/झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू)
झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन कमेटी गंगधार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
गंगधार सदर सलीम खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गंगधार गुफा शरीफ में रक्तदान शिविर का आयोजन मुस्लिम ब्रदर्स हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और रक्त संबंध रुधिरा बल्ड बैंक झालावाड़ द्वारा आयोजित हुआ l
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान 51 यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन बचाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करने और इंसानियत की खिदमत के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।







