
चौपारण। प्रखंड के चतरा रोड स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के समीप बुधवार को स्टील इंडिया वर्कशॉप का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मासूम चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सह जीएनजी फार्मा के डायरेक्टर सैयद दानिश रज़ा तथा चयकला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वर्कशॉप का उद्घाटन किया।
वर्कशॉप के प्रोपराइटर नदीम रज़ा ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन के मजबूत गेट, ग्रिल, रेलिंग सहित स्टील एवं लोहे से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्टील फैब्रिकेशन की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।इस अवसर पर पंचायत समिति प्रतिनिधि फैजान अजमेरी, पूर्व मुखिया सफाउद्दीन, उप मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल हन्नान, जीएनजी ऑटोपार्ट्स के डायरेक्टर सैयद शादाब रज़ा, आर्किटेक्ट सैयद चुन्नू रज़ा, मंटू यादव, कारू यादव, जेएमएम नेता अब्दुल सलाम, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रोपराइटर नदीम रज़ा को नए व्यवसाय के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













