झारखंड

मतदाता सूची में केवल नाम होना प्रयाप्त नही, मतदाता सूची के प्रत्येक बिंदु की जांच करें : निसार खान 

 

हजारीबाग : जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने हजारीबाग जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत प्रत्येक नागरिक का मतदान का अधिकार है । इसलिए पांच अगस्त के बाद एसआईआर 2026 का ड्राफ मतदाता सूचि प्रकाशित हो, तब केवल यह देखकर वापस न लौटें कि आपका नाम मतदाता सूची में मौजूद है, बल्कि अपने नाम से संबंधित प्रत्येक बिंदु की गंभीरता से जांच अवश्य करें । उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि मतदाता सूची में तो दर्ज रहता है, लेकिन नाम की वर्तनी, फोटो, पता, मतदान केन्द्र, भाग संख्या, क्रमांक संख्या अथवा अन्य विवरणों में त्रुटियां रह जाती है । ऐसी छोटी-छोटी गलतियां भविष्य में मतदान के समय अनावश्यक परेशानियों का कारण बन सकती है । इसलिए प्रत्येक मतदाता का यह दायित्व है कि वह अपने विवरण की पूरी जांच कर समय रहते अनावश्यक सुधार कराए । खान ने कहा कि मतदाताओं को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सूची में उनके नाम की स्पेलिंग सही हो, फोटो उन्हीं को हो, स्थायी पता सही दर्ज हो, भाग संख्या एवं क्रमांक संख्या सही अंकित हो, तथा कोई विशेष टिप्पणी गलत तरिके से दर्ज न हो । यदि इनमे से किसी बिंदु पर त्रृटि दिखाई दती है तो संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी यह बूथ स्तर पर के अधिकारी ( बीएलओ ) से सम्पर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तत्काल सुधार करा लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता मतदान के अधिकार सं वंचित न रह जाए ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!