
भोपाल में जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान से की मुलाकात, किया स्वागत।
खंडवा। भाजपा में सत्ता से ज्यादा संगठन महत्वपूर्ण है। सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री, मंत्री, जन प्रतिनिधि संगठन का सम्मान करते हैं। रविवार को भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने सौजन्य भेंट कर संगठन, किसानों के हित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी है आत्मीयता के साथ श्री चौहान ने जिला अध्यक्ष श्री तोमर से मुलाकात कर जिला संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रेरणादायी मुलाकात जनसेवा, संगठन की मजबूती और विकास के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली रही। हमारी सरकार और संगठन का प्रमुख उद्देश्य जनसेवा ही हमारा संकल्प, विकास ही हमारा लक्ष्य हें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संदेश,संकल्प को चरितार्थ करते हुए हमारी सरकार और संगठन अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की भी चिंता कर रहा है। उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।












