ताज़ा ख़बरें

खंडवा को मिलेगी यातायात जाम से राहत, 25.67 करोड़ रुपये की रिंग रोड को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

खास खबर

खंडवा को मिलेगी यातायात जाम से राहत, 25.67 करोड़ रुपये की रिंग रोड को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

खंडवा। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की विधायक कंचन मुकेश तनवे के सतत प्रयासों से नाहल्दा-भंडारिया कृषि महाविद्यालय के बीज केंद्र से अमरावती रोड रिंग रोड के निर्माण हेतु 5.40 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 25.67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह द्वारा स्वीकृति पत्र जारी किया गया है।
यह रिंग रोड खंडवा के लिए भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। इसके निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी। वर्तमान में अमरावती रोड से आने वाले वाहनों को शहर के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। रिंग रोड बनने के बाद अमरावती की ओर से आने वाले वाहन सीधे हरसूद रोड से जुड़ सकेंगे, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का भार काफी कम होगा।
इस परियोजना से आम नागरिकों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी तथा औद्योगिक, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। यह रिंग रोड आने वाले वर्षों में खंडवा के सुनियोजित विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता खंडवा को आधुनिक, सुगम और विकसित शहर के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं और जनता की वर्षों पुरानी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रिंग रोड का निर्माण पूर्ण होने के बाद खंडवा शहर को यातायात की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी तथा विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। तनवे ने कहा की आने वाले समय में भी खंडवा विधानसभा क्षेत्र के चहूमुखी विकास कार्यों के प्रयास निरंतर करते रहेंगे एवं विधानसभा क्षेत्र के की विकास के लिए संकल्पित इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाते रहेंगे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!