ताज़ा ख़बरें

*साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर द्विदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम*

खास खबर

*साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर द्विदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम*

खंडवा।देश विदेश की तरह खंडवा में भी गुरु पूर्णिमा का महापर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक सद्भावना के साथ मनाया जाएगा।जिला चिकित्सालय स्थित श्री साईँ मंदिर में भी प्रति वर्ष अनुसार गुरु पूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रम होंगे।साईं परिवार के दीपक कपूर और समाजसेवी कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में विगत रात्रि श्री साईं मंदिर में सेवकों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई,जिसमें गुरु पूर्णिमा पर्व के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श हुआ।दीपक कपूर ने सभी भक्तों को जानकारी देते हुए बताया कि 28 और 29 जुलाई 2 दिन तक कार्यक्रम होंगे।28 जुलाई दोपहर से आयोजन प्रारंभ होगा।29 जुलाई सुबह 7 बजे से हवन होगा।9 बजे से पोहा और आलू बड़े का वितरण किया जाएगा वहीं दोपहर में पूरी सब्जी का प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा जो बाबा के आदेश अनुसार देर तक जारी रहेगा।इस सभा में दीपक कपूर,जैकी रेवतानी,योगेश सोनी,कमल नागपाल, कैलाश चंचलानी,विक्रम सहजवानी,अजय विधानी. गीतेश राजानी. प्रेम भाई. सोनू भाई,सुनील चंचलानी
और अन्य सेवक उपस्थित रहे और अपने विचार रखें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!