ताज़ा ख़बरें

रामनगर मल्टी हनुमान मंदिर परिसर में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा की बैठक संपन्न

खास खबर

खण्डवा// जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा नगर और जिले के गांव-गांव में युवा उत्साह के साथ बैठकों में उपस्थित होकर अधिक संख्या में आने का संकल्प ले रहें हैं। सभी कांवड़ यात्री 7 अगस्त शुक्रवार रात्रि को ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। 8 को सुबह माॅं नर्मदा का पावन जल भरकर खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे 10 तारीख को खंडवा नगर भ्रमण कर महादेवगढ़ महाकाल को जल चढ़ाया जाएगा। बैठक रामनगर मल्टी हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई जिसमें विशाल पासी, बंटी ठाकुर, आदी पाल, कुनाल परमार, नमन चौहान, राहुल कोगले, हर्षित चौहान, काशी परमार, रौहन चौहान आदि उपस्थित रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!