ताज़ा ख़बरें

मरवाही – नीलगिरी प्लांट में पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, छाती पर ‘मां’ का गोदना

मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी चौकी अंतर्गत सिलवारीटोला स्थित नीलगिरी प्लांट में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव अब तक पहचान में नहीं आ सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 चौकी सिवनी में सूचना प्राप्त हुई कि नीलगिरी प्लांट में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था और उस पर कीड़े लग चुके थे, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसकी अनुमानित उम्र 30 से 35 वर्ष बताई गई है।

पुलिस को मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, उसकी छाती के बाईं ओर ‘मां’ शब्द का गोदना बना हुआ है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी इस हुलिए से मेल खाती हो या मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल मरवाही थाना या चौकी सिवनी से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!