
*बालिका की उम्र 13 साल, 4 होटल, 5 दिन 32 दरिंदों ने किया दुष्कर्म*
*सद्भावना मंच ने की तीव्र निंदा, आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की मांग*
खंडवा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद मृत्यु हो जाने की घटना पर सद्भावना मंच ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए तीव्र निंदा की है। पीड़िता के साथ 4 होटलों में 5 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर 32 दरिदों व्दारा दुष्कर्म किया गया। इस दौरान शासन-प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जाना अत्यंत निंदनीय है। सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने बुधवार को मंच कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कहा कि आज महिला और बालिकाएं कहीं भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से मांग की कि इस प्रकरण के सभी दोषियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दी जाए, जिससे समाज में कठोर संदेश जाए।
*शोक सभा में दी श्रद्धांजलि*
यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि शोक सभा में दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, जीडी सराफ, डॉ. एमएम कुरैशी, योगेश गुजराती, निर्मल मंगवानी, मनीष गुप्ता, राजेश पौरपंथ, शैलू मंडलोई, कमल नागपाल, गणेश भावसार, सुभाष मीणा, मनोज जोशी, कैलाश पटेल, धीरज नैगी, नारायण फरकले, संतोष सोनी, मुरली कोडवानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके।













