*खण्डवा पुलिस नद्वारा “ऑपरेशन सहयोग” के तहत वापस करवाए 22,00,000/- रूपये के 123 गुम हुये मोबाइल*

*वर्ष 2026 मे अभी तक कुल 274 मोबाईल कीमती 46 लाख रुपये कीमत के किये रिकवर*
जिला खंडवा
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सहयोग” के तहत खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही कर गुम हुए मोबाइल रिकवर कर मोबाइल धारक(आवेदक) को सुपुर्द किये जा रहे है।
इस क्रम मे पिछले एक माह मे सायबर सेल एवं समस्त थाना प्रभारी द्वारा समन्वय स्थापित कर कुल 123 मोबाईल कुल कीमती 22,00,000/- रूपये के अलग-अलग कंपनी के मोबाईल देश के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से कड़ी मेहनत कर अलग अलग टीमों द्वारा रिकवर किए गए।
आज दिनांक 03.07.26 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अगम जैन द्वारा उक्त मोबाईल फोन मोबाइल धारक को कण्ट्रोल रूम खंडवा मे बुलाकर सुपुर्द किये गये। सभी मोबाईल धारक अपना-अपना मोबाईल फोन वापस पाकर प्रसन्न होकर खंडवा पुलिस कि सराहना कि।
उक्त मोबाइल फोन वर्ष 2023, 2024, 2025 मे गुम हुए थे कुछ मोबाईल वर्ष 2026 मे 20 से 25 दिन पूर्व गुम हुये मोबाईल फोन हैं।
उक्त रिकवर किये गये मोबाईल में से थाना कोतवाली क्षेत्र के 12, थाना मोघटरोड क्षेत्र के 04, थाना पदमनगर क्षेत्र के 04, थाना छैगांव माखन क्षेत्र के 09, थाना जावर क्षेत्र का 01, थाना पिपलौद क्षेत्र के 05, थाना पंधाना क्षेत्र के 06, धनगांव क्षेत्र के 08, थाना नर्मदानगर क्षेत्र के 11, थाना मांधाता क्षेत्र के 16, थाना मून्दी क्षेत्र के 15, थाना हरसूद क्षेत्र के 10, थाना खालवा क्षेत्र के 18, थाना किल्लौद क्षेत्र के 04 कुल 123 मोबाईल फोन, कुल कीमती 22,00,000/- रूपये हैं।
उपस्थित आवेदकों एवं अन्य लोगों को वर्तमान में चल रहे सेफ क्लिक अभियान, सायबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाकर मोबाइल गुमने या मोबाइल संबंधी किसी भी जानकारी हेतु संचार साथी एप्प एवं CEIR पोर्टल का उपयोग किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
खंडवा पुलिस द्वारा वर्ष 2026 मे अभी तक कुल 274 मोबाईल फोन कीमती 46 लाख रुपये के तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए रिकवर कर संबंधित मोबाईल धारक को सुपुर्द कराए गए है।











