
*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0 अभियान” के तहत जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित*

जिला- खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अभियान के द्वितीय दिवस:-
शहर अनुभाग मे:-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर द्वारा थाना प्रभारी मोघट रोड श्री धीरेश धारवाल टीम द्वारा भंडारी पब्लिक स्कूल एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण आर्य टीम के साथ सेंट्रल स्कूल खंडवा एवं चौकी रामनगर प्रभारी टीम द्वारा शा. हाई स्कूल रामनगर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे एवं थाना प्रभारी पदमनगर श्री जगदीश जमरे टीम के द्वारा सोफिया कन्वेंट स्कूल मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके अतिरिक्त डी. एस. पी. आजक श्री महेश दुबे, महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुलोचना गेहलोद एवं यातायात थाना प्रभारी श्री देवेंद्र परिहार टीम द्वारा जनता हाई सेकंडरी स्कूल खंडवा मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरसूद अनुभाग मे :-
अनुविभागीय अधिकारी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी खालवा श्री जगदीश सिंदिया टीम द्वारा एम. जी. एम. स्कूल खालवा, थाना प्रभारी हरसूद श्री राजकुमार राठौड़ टीम द्वारा शा. संदीपनी हायर सेकंडरी स्कूल हरसूद, थाना प्रभारी किल्लोद श्री विजय वर्मा टीम द्वारा सी. एम. राइज स्कूल किल्लोद, चौकी प्रभारी आशापुर श्री संतोष साँवले टीम द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल जमनी गुर्जर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्यालय अनुभाग मे:-
डी. एस. पी. मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी छैगांव माखन श्री सुरेंद्र नाथ पांडे , महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुलोचना गेहलोत एवं यातायात थाना प्रभारी श्री देवेंद्र परिहार टीम द्वारा सी. एम. राइज हायर सेकंडरी स्कूल छैगांव माखन, थाना प्रभारी पंधाना श्री दिलीप देवड़ा टीम द्वारा कृष्णा अकादमी पंधाना, थाना प्रभारी जावर श्री श्याम भादले टीम द्वारा बामणगांव स्कूल, थाना पिपलोद टीम द्वारा थाना परिसर मे कार्यक्रम आयोजित किया।
मुंदी अनुभाग मे:-
थाना प्रभारी धनंगांव श्री गंगा प्रसाद वर्मा टीम द्वारा टी. आर. पटेल स्कूल धनंगांव, थाना नर्मदा नगर एवं चौकी पुनासा प्रभारी राजेंद्र सयदे सयुक्त टीम द्वारा संत अगस्टीन स्कूल पुनासा, थाना मुंदी टीम द्वारा लायंश हायर सेकंडरी स्कूल मुंदी, थाना मान्धाता उप निरी. चेतना चौहान टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओम्कारेश्वर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान स्कूलों में स्कूली बच्चों/ शिक्षकों को “SAFE CLICK 2.0” अभियान के महत्व के संबंध में बताया गया।
अभियान के दौरान खण्डवा पुलिस द्वारा गंभीर साइबर संबंधी अपराधों जैसे— ओटीपी फ्रॉड, सिम स्वैपिंग, सेक्सटॉर्शन, म्यूल अकाउंट्स, डिजिटल / होम अरेस्ट स्कैम, हैकिंग, पहचान की चोरी, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग, गोपनीयता का उल्लंघन, बाल पोर्नोग्राफी, अश्लील सामग्री का प्रसार, डेटा चोरी, फर्जी जॉब व लोन फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और वेबसाइट विरूपण के तौर-तरीकों और उनसे बचाव की जानकारी कार्यक्रम में उपस्तिथ स्कूली बच्चों/ शिक्षकों को दी गई।
साथ ही जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर का प्रदर्शन किया जाकर जागरूकता संबंधी पम्पलेट बांटकर “सायबर सिक्योरिटी स्टैन्डी” का प्रदर्शन कर उसके साथ सेल्फी हेतु प्रोत्साहित किया गया।













