ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रावण मास को लेक ओंकारेश्वर की समस्त पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*

खास खबर

*खंडवा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रावण मास को लेक ओंकारेश्वर की समस्त पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*

जिला-खंडवा

खंडवा जिले के तीर्थ स्थल ओंकारश्वर मे प्रति दिन लाखो कि संख्या मे श्रद्धालु आकर दर्शन, पूजन एवं स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करते है। प्रत्येक श्रद्धालु कि लगातार सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के प्रति सवेदन शील एवं तत्परता पूर्वक सहयोग किया जा रहा है।

इसी क्रम मे दिनांक 25.06.2026 को आगामी श्रावण मास में श्रद्धालु की अधिक संख्या मे आने कि सम्भावना एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से आज ओंकारेश्वर क्षेत्र की समस्त पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा, ट्रैफिक डीएसपी श्री अनिल कुमार राय एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर गवली द्वारा ओंकारेश्वर की सभी निर्धारित पार्किंग स्थल का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पार्किंग क्षमता, वाहन आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालु की सुविधा से संबंधित आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण किया।

श्रावण मास को दृष्टिगत रखते हुए न्यू मोरटक्का ब्रिज, सर्विस रोड, आउटर पार्किंग एरिया एवं संभावित डायवर्जन रूट की विस्तृत प्लानिंग हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। साथ ही श्रद्धालु एवं वाहन चालक को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर यातायात प्रबंधन की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद ओंकारेश्वर, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी विभाग को आपसी समन्वय के साथ श्रावण मास की व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग एवं कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास के दौरान आने वाले श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समन्वित रूप से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!