ताज़ा ख़बरें

जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प,

खास खबर

जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प,

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने फूल-मालाओं के बजाय मांगा ‘रक्तदान’ बच्चों की शिक्षण सामग्री।

खंडवा। राजनीति के शोर के बीच जब कोई जनप्रतिनिधि मानवता की मिसाल बनता है, तब वह केवल नेता नहीं, समाज की प्रेरणा बन जाता है।
ऐसी ही एक मिसाल कायम की है खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने, जिन्होंने अपने जन्मदिन (14 जून रक्तदान दिवस) पर हर साल की तरह स्वयं रक्तदान करके दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगी। इस बार कुछ बेहद मार्मिक और संवेदनशील निर्णय लिया। जिला मुख्यालय खंडवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कंचन मुकेश तनवे अपना जन्म दिवस धार्मिक सेवा कार्यों एवं सादगी के साथ मनाएंगी। प्रातः काल दादाजी धाम पहुंचकर अपने जन्म दिवस पर क्षेत्र की शुभ समृद्धि खुशहाली एवं चौमुखी विकास के लिए दादाजी के चरणों में नमन कर धुनी माई मे आहुति पेश करेंगी, तत्पश्चात संविधान के निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात बजरंग चौक स्थित जैन मंदिर जहां विश्व शांति हेतु आयोजित मंडल विधान की पूजा में शामिल होकर दर्शन करेंगी, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे विधायक कंचन मुकेश तनवे जिम खाना पहुंचकर बच्चों के समर केंम्प समापन कार्यक्रम में उपस्थित होगी, साथ ही भाजपा कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान करेंगी, महाराणा प्रताप एवं दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात विधायक कार्यालय में ग्राम पंचायतो को पानी की सुचारू व्यवस्था के लिए टेंकर वितरण, पौधारोपण एवं प्रातः 10:00 बजे रक्तदान कर अन्य कार्यकर्ताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगी। इसके पश्चात विधायक कंचन तनवे ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचेंगी जहां नहाल्दा में जनकल्याण शिविर,खुटपल, कावेश्वर, ब्रह्मगिर,भीमकुंड, रूद्र मठ पहुंचकर पुजा अर्चना एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात, शाम 7:00 बजे मीत परिसर में विधायक मित्र मंडल द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने सभी शुभ चिंतको से अनुरोध किया है कि मेरे जन्म दिवस पर हार,फूल माला, गुलदस्ते, केक न लाकर पेन पेंसिल काफी किताब शिक्षण सामग्री भेट करें ताकि गरीब बच्चों को उसका वितरण हो सके। रक्तदान करें जो किसी के जीवन को बचा सके, पौधा रोपण कर उसे बड़ा करें ताकि हमारी पीढ़ी के लिए वह काम आ सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!