ताज़ा ख़बरें

खंडवा में बनेगा अवधूत संत दादाजी धूनीवाले का भव्य मंदिर. निर्माण में लगभग 100 करोड़ की राशि लगेगी।

खास खबर

खंडवा में बनेगा अवधूत संत दादाजी धूनीवाले का भव्य मंदिर. निर्माण में लगभग 100 करोड़ की राशि लगेगी।

अच्छी क्वालिटी के मार्बल चयन को लेकर राजस्थान के मकराना पहुंचीं टीम खंडवा पहुंची।

मंदिर निर्माण समिति ने मार्बल चयन पर किया फोकस,

मार्बल चयन में एक्सपर्ट्स के साथ सांसद, विधायक प्रतिनिधि, कलेक्टर समिति सदस्य भी हुये शामिल।

15 से ज्यादा मार्बल खदानों पर पहुंचे, छह को किया शॉर्ट लिस्ट।

खंडवा। जिस प्रकार भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद भव्य मंदिर का निर्माण हुआ उसी के अनुरूप विगत 28 वर्षों के पश्चात छोटे दादा जी एवं भक्तों की इच्छा के अनुसार दादाजी महाराज की इच्छा ओर आशीर्वाद से बरसों के इंतजार के बाद श्री दादाजी मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सभी के तालमेल से मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, और निंव का कार्य कंप्लीट होने जा रहा हें, मंदिर निर्माण में उपयोग होने वाले अच्छी क्वालिटी के मकराना मार्बल की खरीद करोड़ो रुपए की लागत से की जाएगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इसके लिए मंदिर निर्माण समिति और जनप्रतिनिधियों का दल राजस्थान के मकराना पहुंचा, जहां दो दिनों तक मार्बल सप्लायर्स की खदानों में बारीकी से पत्थरों की जांच की एवं साथ बैठक कर गुणवत्ता और दरों पर चर्चा की गई। वहां से वापस खंडवा आई समिति सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि बाजार दर से कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता का मार्बल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि अगले एक महीने में समिति द्वारा सप्लायर फर्म का अंतिम चयन कर लिया जाएगा। वहीं मंदिर के फाउंडेशन का काम जून के अंत तक पूरा करने और जुलाई से निर्माण कार्य की गति बढ़ाने की तैयारी है। समाजसेवी व दादाजी भक्त सुनील जैन ने बताया कि श्री दादाजी मंदिर के नए स्वरूप को लेकर मंदिर ट्रस्ट और निर्माण समिति लगातार कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रही हें। राजस्थान के मकराना में करीब 15 प्रमुख फर्मों के मार्बल का निरीक्षण किया गया। इनमें से 5 से 6 फार्म को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। मंदिर में लगने वाले मार्बल के डिजाइन, मजबूती और गुणवत्ता की जांच के बाद सप्लायर तय किया जाएगा। निर्माण समिति के अनुसार, मंदिर निर्माण में उपयोग होने वाला मार्बल, बिजली और अन्य सामग्री निर्धारित बजट के अनुरूप खरीदी जाएगी। समिति का प्रयास है कि बेहतर गुणवत्ता के साथ लागत को भी नियंत्रित रखा जाए। मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। मकराना से खंडवा पहुंचे मंदिर निर्माण समिति के सदस्य एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री दादाजी मंदिर निर्माण के लिए मार्बल खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई है। करोड़ों रुपए के मार्बल मार्बल खरीदी के लिए अगले एक महीने में सप्लायर फर्म का चयन होने की संभावना है, जिसके बाद मंदिर निर्माण कार्य और गति पकड़ेगा। गुरु पूर्णिमा तक मार्बल चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ पत्थर आना शुरू हो जाएगा।
मकराना से खंडवा पहुंचे विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने भी कहा कि दादाजी भगवान अपनी इच्छा शक्ति के अनुसार मंदिर का स्वयं निर्माण करवाएंगे, हम सब तो निमित्त मात्र हैं, मुख्य रूप से मंदिर में लगने वाले अच्छी क्वालिटी के संगमरमर पत्थर को हमने देखा, अच्छी क्वालिटी के मार्बल के व्यापारी से चर्चा होकर खंडवा मे मार्बल का आना शुरू हो जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दो दिनों तक मकराना में राजस्थान की तेज गर्मी में समिति सदस्यों ने मार्बल खदानों में पहुंचकर बारीकी से मार्बल को देखा, सोमवार को दोपहर 1:00 बजे सभी सदस्य बस के माध्यम से खंडवा पहुंचे। मकराना दौरे में मंदिर निर्माण समिति एवं ट्रस्ट से जुड़े सदस्य धर्मेंद्र बजाज, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह, तपन डोंगरे, राकेश बंसल, भरत झंवर, मदन भाऊ ठाकरे, अखिलेश गुप्ता, सतीश कोटवाले, गणेश कनाडे, हिमांशु अग्रवाल, राजू पाटिल, भारत पटेल, इंजीनियर प्रतीक गुप्ता, आर्किटेक्ट नितिन सिंगला, नितिन श्रीमाली, वीरेंद्र त्रिवेदी एवं जितेंद्र त्रिवेदी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!