
जिला अध्यक्ष,सांसद एवं कार्यकर्ताओं ने किशोर नगर, सराफा में किया पौधारोपण।

प्रधानमंत्री जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे हैं कार्यक्रमों में कार्यकर्ता शामिल होकर योजनाओं और विकास कार्यों को जनजन तक पहुंचाएं,, ,सांसद श्री पाटिल,
प्रधानमंत्री जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक चल रहे कार्यक्रमों में कार्यकर्ता शामिल हो, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,
खंडवा। देश ही नहीं विश्व के वरिष्ठ नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष प्रधानमंत्री कार्यकाल के पूर्ण हो रहे हैं, इन 12 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में आधुनिक भारत का निर्माण हुआ है, योजनाओं के माध्यम से जन-जन का कल्याण एवं विकास के माध्यम से अभी तक के सारे रिकॉर्ड भाजपा की केंद्र सरकार ने तोड़े हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश संगठन ने प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक जनहितेषी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्य शुरू कर दिए हैं, 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाखों पौधे लगाए हैं, और स्वच्छता अभियान का पौधा रोपण और स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम लगातार जिला मुख्यालय के साथ मंडल स्तर पर भी लगातार चल रहा है। सुनील जैन ने बताया की सोमवार को जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मकराना से खंडवा पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किशोर नगर और सराफा क्षेत्र में पहुंचकर पौधारोपण किया एवं स्वच्छता अभियान के साथ ही घर घर पहुंच कर प्रबुद्ध जनों एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों के निवास पर उनसे चर्चा की। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने 12 वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में विकास कार्यों का कारवां चल रहा है। इस कारवां को अभियान चलाकर पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढाते हुए जनता तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पहुंचने के लिए भाजपा संगठन जनकल्याणकारी कार्यों का पखवाड़ा बनाने का निर्णय लिया है जो 5 जून से प्रारंभ होकर 21 जून योग दिवस तक तक चलेगा। आज हम सभी ने पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान के साथ प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ जनों के निवास पर पहुंचकर उनके हाल-चाल जाने और पार्टी की चल रही योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकतंत्र सेनानी बसंत गुप्ता के निवास पर भी सांसद जिला अध्यक्ष पहुंचे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में पांच जून से 21 जून तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभियान में सहभागिता कर अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास करें और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास व जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को आयोजित कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,सेवा दास पटेल, हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल,प्रवक्ता सुनील जैन, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, स्नेहा पाराशर रोहित मिश्रा, तपन डोंगरे, प्रशांत मिश्रा, सोनू यादव,सागर आरतानी, इंदु पवार संजय राणा प्रेम तिवारी, दीप सिंह झाला, पार्षद मोनिका नीतीश बजाज,सुनीता दीपक राठौड़, श्रीमती साकल्ले, ममता बोरसे भारत पटेल हिमांशु राज











