ताज़ा ख़बरें

आदिवासी संस्कृति कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक

खास खबर

आदिवासी संस्कृति कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक

आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और लोककलाएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं “उत्तमपाल सिंह”

खंडवा/
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आदिवासी विकास परिषद खंडवा की टीम एवं आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में खंडवा में प्रस्तावित आदिवासी संस्कृति कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और लोककलाएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है, जिससे नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा अधिक से अधिक युवाओं और समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष कुंडल पटेल, संरक्षक अरविंद उइके, मांधाता विधानसभा अध्यक्ष उमेश देवड़ा पुरनी, पंधाना विधानसभा अध्यक्ष पूनम मंडलोई, सावन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!