ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस के समस्त थाना प्रभारी द्वारा कि गई कॉम्बिग गस्त *

खास खबर

*खंडवा पुलिस के समस्त थाना प्रभारी द्वारा कि गई कॉम्बिग गस्त *

*प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 से 02 साल से फरार कुल 142 आरोपी को किया गिरफ्तार*

*04 व्यक्ति के विरुद्ध 34(क) आबकारी एक्ट मे कार्यवाही करते 80 गुंडा बदमाश को किया चैक*

खंडवा, 06 जून 2026।

खण्डवा पुलिस द्वारा शांति/ कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आगामी त्यौहार को ध्यान मे रखते हुए गंभीर अपराध मे फरार आरोपी, समस्त न्यायालय से जारी स्थाई /गिरफ़्तारी वारंट तमिल, निगरानी/गुंडा बदमाश, जिला बदल बदमाश चैक एवं अन्य अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति पर लगातार नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इस क्रम मे आज दिनांक 06.06.26 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा समस्त थाना/ चौकी प्रभारी को निर्देश दिये गये कि सुबह 05.00 बजे से अपने अपने क्षेत्र मे कॉम्बिग गस्त कर गंभीर अपराध मे फरार आरोपी, स्थाई /गिरफ़्तारी वारंट तमिल, निगरानी/गुंडा बदमाश, जिला बदल बदमाश को चैक कर एवं अन्य अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

उक्त निर्देश के पालन मे समस्त थाना/ चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे टीम बनाकर कॉम्बिग गस्त कर 47 स्थाई वारंट, 89 गिरफ़्तारी वारंट, 06 एन आई एक्ट के गिरफ़्तारी वारंट तमिल कर कुल 142 आरोपी को गिरफ्तार किया गया:–

थाना पंधाना कि टीम द्वारा 11 स्थाई वारंट, 15 गिरफ़्तारी वारंट कुल 26 आरोपी गिरफ्तार कर 03 गुंडा बदमाश चैक किये।

थाना कोतवाली कि टीम द्वारा 10 स्थाई वारंट एवं 10 गिरफ़्तारी वारंट, 01 NI एक्ट वारंट तमिल कर कुल 21 आरोपी को गिरफ्तार किया एवं 08 गुंडे बदमाश चैक किये।

थाना मोघट रोड कि टीम द्वारा 06 स्थाई वारंट, 16 गिरफ़्तारी वारंट तमिल करते कुल 22 आरोपी गिरफ्तार किए।

थाना धनगाँव कि टीम द्वारा 03 स्थाई वारंट, 11 गिरफ़्तारी वारंट तमिल कर 14 आरोपी गिरफ्तार किये।

थाना पिपलोद कि टीम द्वारा 02 स्थाई वारंट, 08 गिरफ़्तारी वारंट तमिल कर 10 आरोपी गिरफ्तार किये।

थाना खालवा कि टीम द्वारा 02 स्थाई वारंट, 07 गिरफ़्तारी वारंट तमिल कर 09 आरोपी गिरफ्तार किए।

थाना नर्मदानगर द्वारा 02 स्थाई वारंट, 05 गिरफ़्तारी वारंट तमिल कर 07 आरोपी गिरफ्तार किये।

थाना मुंदी कि टीम द्वारा 03 स्थाई वारंट, 02 गिरफ़्तारी वारंट तमिल कर 05 आरोपी गिरफ्तार किये।

इसके अतिरिक्त अन्य थाना प्रभारी द्वारा भी वारंट तमिल करते हुए गुंडा बदमाश एवं जिला बदल बदमाश चैक कर प्रभावी कार्यवाही कि गई।

कॉम्बिग गस्त के दौरान अवैध शराब रखे पाया जाने से 04 व्यक्ति के विरुद्ध 34(1)(क ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!