ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा अगामी त्यौहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सार्वजनिक स्थान, ढाबा एवं आहाते की सघन चेकिंग कर की गई 30 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही

खास खबर

खंडवा पुलिस द्वारा अगामी त्यौहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सार्वजनिक स्थान, ढाबा एवं आहाते की सघन चेकिंग कर की गई 30 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही
खंडवा 26 मई 2026
खंडवा पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार जिले मे हर बिंदु पर जो शांति व्यवस्था बनाये रखने मे आवश्यक है लगातार काम करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी मे दिनांक 26.05.26 को समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे टीम बनाकर सार्वजनिक स्थान जहाँ असामाजिक तत्व उठते बैठते हो, अवैध गतिविधि होने की सम्भावना हो एवं अहते चेक कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली द्वारा 12 व्यक्ति के विरुद्ध, थाना पदमनगर 06 व्यक्ति के विरुद्ध, थाना मोघट रोड द्वारा 03 व्यक्ति के विरुद्ध, थाना हरसूद द्वारा 02 व्यक्ति के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीते पाए जाने के कारण तथा थाना खालवा टीम द्वारा 05 व्यक्ति, थाना हरसूद एवं थाना किल्लोद द्वारा एक-एक व्यक्ति के विरुद्ध अवैध रूप से शराब रखने की कार्यवाही करते हुए जिले की पुलिस टीम द्वारा कुल 30 व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!