ताज़ा ख़बरें

श्री गणेश गौशाला में चल रही कथा में छोटे सरकार एवं मंत्री कुं विजय शाह आज होंगे शामिल।

खास खबर

श्री गणेश गौशाला में चल रही कथा में छोटे सरकार एवं मंत्री कुं विजय शाह आज होंगे शामिल।

खंडवा। दादा जी के भक्त गुरु महाराज छोटे सरकार आज बुधवार को खंडवा पहुंचेंगें, दादाजी के दर्शन कर खंडवा में श्री गणेश गौशाला में चल रही कथा में भी शामिल होंगे। समाजसेवी व समिति के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि अधिक मास के पावन अवसर पर दादाजी की नगरी खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वावधान में देश की प्रसिद्ध संत कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद से श्री गणेश गौशाला में नानी बाई रो मायरो कथा का अनुष्ठान चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भजन भक्ति के साथ कथा का रसपान कर रहे हैं। मंगलवार को कथा में जहां खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे एवं महापौर अमृता अमर यादव कथा का श्रवण करने पहुंची, वहीं बुधवार को कथा में जनजातिय कल्याण मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह कड़वा पहुंचकर शाम को गणेश गौशाला में आयोजीत कथा में शामिल होकर दीदी कृष्ण प्रिया जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गुरु महाराज छोटे सरकारजी
बुरहानपुर से सड़क मार्ग से शाम 5 बजे खंडवा पहुंचेंगे। सुनील जैन ने बताया कि छोटे सरकार शाम 5:30 बजे दादाजी धाम पहुंचकर समाधि श्री दर्शन,पूजन, नैवैध भोग, धुनी माई हवन शामिल होंगे साथ ही शाम 6:30 बजे श्री गणेश गौशाला में नानी बाई रो मायरो कथा में भी शामिल होकर कथा का श्रवण करेंगे। साथ ही खंडवा शहर अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि 9 बजे सड़क मार्ग से खंडवा से प्रस्थान करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!