“पीएम सूर्य घर योजना” के प्रचार-प्रसार हेतु व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा का शुभारंभ 18 मई सोमवार को
—
“प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का डिजिटली प्रचार-प्रसार करने के लिये अब म. प्र. ऊर्जा विकास निगम ने व्हाट्सऐप चैटबॉट सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा का शुभारंभ 18 मई सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे। इस अवसर पर व्हाट्सऐप चैटबॉट के साथ-साथ प्रचार वीडियो भी लॉन्च किया जाएगा। व्हाट्सऐप चैटबॉट और प्रचार वीडियो के माध्यम से नागरिकों को “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की जानकारी सरल एवं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे योजना के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ेगी और नागरिकों को आवेदन एवं सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया को समझने में आसानी होगी। प्रदेश में इस योजना को लेकर लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, और अब तक मध्यप्रदेश के सवा लाख घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन संयंत्रों की कुल क्षमता 467.06 मेगावाट है। भारत सरकार द्वारा अब तक इसके लिए 879.69 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया जा चुका है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Energy Madhya Pradesh
#khandwa












