ताज़ा ख़बरें

सरपंच के 1 और पंच के 7 पदों पर उप चुनाव 1 जून को, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि 11 मई से

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं (नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) के अध्यक्ष तथा पार्षद पदों और त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए समय सारणी जारी कर दिया गया है। समय सारणी के अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सरपंच के 1 और पंच के 7 पदांे पर उप निर्वाचन 1 जून 2026 को होगा।

जिले में जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच के 1 पद और जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत कोडगार एवं बसंतपुर तथा जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत धनौरा, रुमगा एवं पथर्री में पंच के 1-1 पद एवं भर्रीडांड पंचायत में पंच के 2 पद रिक्त हैं, जहां उप चुनाव होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन (जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा), स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन (जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा), मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) 11 मई 2026 सोमवार पूर्वान्ह 10.30 बजे और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) 11 मई 2026 सोमवार पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 मई सोमवार अपरान्ह 3 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग आफिसर द्वारा 19 मई मंगलवार पूर्वान्ह 10.30 बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 21 मई गुरुवार अपरान्ह 3 बजे तक, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) 21 मई गुरुवार अभ्यर्थिता वापसी के बाद निर्धारित है।

मतदान (यदि आवश्यक हो) (त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु) 1 जून सोमवार प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना के लिए 1 जून सोमवार मतदान के पश्चात, खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) 2 जून मंगलवार प्रातः 9 बजे से और सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा, पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 4 जून गुरुवार प्रातः 9 बजे से निर्धारित है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!