ताज़ा ख़बरें

*व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन पर खण्डवा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ व चेम्बर में खुशी का माहौल*

खास खबर

*व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन पर खण्डवा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ व चेम्बर में खुशी का माहौल*

खण्डवा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जहां इस वर्ष किसान कल्याण वर्ष वर्ष मनाया जा रहा है वहीं सरकार द्वारा व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने पर व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल के नेतृत्व व प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल के निर्देशन में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी व चेम्बर ऑफ कामर्स की जिला कार्यकारिणी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। प्रवक्ता नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों का मुंह मीठा कराते हुए सभी को बधाई दी। जिला संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा की सरकार सबका साथ सबके विकास सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है। किसानों के साथ ही प्रदेश सरकार सदैव व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित रही है, तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारिक वर्ग के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में जिला व्यापारी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे, मुकेश तन्वे हरीश कोटवाले,डॉ अनीश अरझरे,के साथ ही व्यापारी वर्ग से अतुल मंगल,प्रशांत,तारिक ,अमित, विनित,राकेश अग्रवाल,शरद बंसल, नारायण बाहेती, सुनील जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं हर्षोल्लास से भरा रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!