
राठौर समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी का खंडवा विधायक ने किया स्वागत अभिनंदन।
खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे प्रतिदिन दादाजी के दर्शन करने के के पश्चात विधानसभा क्षेत्र के गांव में जाकर भ्रमण करती है एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करती है, साथ ही विधायक निवास पर भी बैठकर क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करती है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को राठौड़ समाज के नवनियुक्त पदाधिकारि गण विधायक निवास कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा सभी पदाधिकारी का आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की एवं समाजहित एवं क्षेत्र के विकास विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक कंचन तन्वे ने सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व हेतु बधाई देते हुए समाज की एकता, संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दी।










