
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल चौपाल व श्रमदान सम्पन्न
—
खण्डवा//
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था गांधी युवा मंडल द्वारा पंधाना विकासखंड के ग्राम मांडवा में जल चौपाल आयोजित की गई। साथ ही गांव के पाडिया नाले पर ग्रामीणों ने श्रमदान भी किया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने जल गंगा संवर्धन के बारे में बताया और ग्रामीणों से अपील की कि गांव का पानी गांव में ही रहे, इसके लिए सभी ग्रामीण मिलकर वर्षा के जल को गांव में ही संरक्षित करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि गांव में नवांकुर संस्था द्वारा प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई गई।










