
नवायुक्त पुलिस अधीक्षक श्री जैन का सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने किया स्वागत अभिनंदन।
प्राचीन सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वेदी का फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया
खंडवा। स्थानांतरण किसी भी अधिकारी का शासन प्रशासन का नियम के अंतर्गत होता है। विगत दिनों शासन द्वारा पुलिस प्रशासन में अधिकारियों के स्थानांतरण हुए। खंडवा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अगम जैन के आदेश हुए, गुरुवार को दोपहर में उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि संस्कार युक्त परिवार में जन्मे शाश्वत धाम उदयपुर और बांसवाड़ा शास्त्री महाविद्यालय के निर्देशक डॉ.रामकुमार जी शास्त्री जैन एवं शाश्वत धाम गर्ल्स शास्त्री महाविद्यालय की भूतपूर्व प्रिंसिपल वर्तमान में भोपाल में नवनिर्मित स्वार्थ सिद्धि महिला शास्त्री महाविद्यालय की अध्यक्ष एवं संचालक डॉ ममता जैन के सुपुत्र हैं पुलिस अधीक्षक अगम जैन, पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा चार्ज लेने के पश्चात पुलिस महकमे के साथ परिचय बैठक एवं अन्य शासकीय बैठकों में श्री जैन उपस्थित हुए। दोपहर में पत्रकारों से भी रूबरू है। शाम को सकल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन भटयांण, अभय जैन, सचिव नितिन सुनील जैन, राजेश, जैन,दिनेश जैन,पंकज जैन महल,प्रेमांशु वकील, सुधांशु चौधरी,प्रेमांशु चौधरी,अतुल जैन,तरुण जैन, नरेन्द्र जैन,मिलन जैन,चौथमल जैन,राजमल जैन,राजबहादुर जैनी,विकास बोथरा, देवेन्द्र बोथरा,प्रसंग जैन सहित समाजजन ने पुलिस अधीक्षक श्री जैन का स्वागत अभिनंदन कर प्राचीन सराफा स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।










